Fri, Feb 27, 2015, 12:30 AM - Fri, Feb 27, 2015, 05:30 AM
राजस्थान के कण कण में संगीत बसता है , यहाँ की सुर लहरियां किसी को भी मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है !! हर कदम पर स्वर व धुनों की विविधता लिए यह धोरो की धरती पूरी दुनिया को आकर्षित करती है , राजपुताना के गौरवमय इतिहास को वाणी के धागे में पिरो कर बेशकीमती हार का स्वरूप देने वाले इन लाडले कलाकारों से रूबरू होने का सुअवसर जल्द ही जयपुर की प्यारी जनता को मिलने वाला है !! राजस्थानी संगीत की ऐसी यादगार महफ़िल सजेगी जहाँ सम्पूर्ण राजस्थान के दर्शन एक ही मंच पर होंगे !! राजस्थानी लोक कलाकारों के इस सबसे बड़े आयोजन में आप सभी को हार्दिक निमंत्रण है , स्वीकार करे !!
Sat 18-Mar-2023